पंजाब

थार की टक्कर से ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अमृतसर के युवक की मौत

पठानकोट के न्यू चक्की पुल के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थार की जोरदार टक्कर के बाद युवक सडक़ पर गिर गया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान अमृतसर जिला के गांव रमदास निवासी रमन कुमार (30) पुत्र मदन लाल’ के रूप में हुई है। रमन आबकारी विभाग में ठेके पर कार्यरत था। परिजनों ने रोते.बिलखते हुए बताया कि रमन अपने घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था। उसके पीछे साढ़े तीन साल का मासूम बेटा,्र दो बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं’। परिजनों ने हादसे के जिम्मेदार थार और ट्रक चालकों की तुरंत गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल की ओर से गलत दिशा में आ रही महिंद्रा थार ने सामने से आ रही बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमन बाइक से उछलकर सडक़ पर जा गिरा और पीछे से आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। हादसे के तुरंत बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थार के नंबर के आधार पर मालिक व चालक की पहचान की जा रही है और फरार वाहन चालकों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी और छापामारी की जा रही है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button