आज की ख़बरपंजाब

पंजाब में सौंपे जाएंगे 1.26 करोड़ स्वास्थ्य कार्ड, मोहाली में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की शुरुआत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोहाली में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए गए 1.26 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्डों के वितरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के अनुसार इन कार्डों के माध्यम से करीब 54 लाख परिवारों को प्रति परिवार 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। योजना के तहत अब तक सात लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 1310 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गंभीर बीमारी किसी सामान्य परिवार को आर्थिक संकट में डाल सकती है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी परिवार को इलाज टालना या छोडऩा न पड़े। उन्होंने दावा किया कि योजना के तहत लाभार्थियों को बिना किसी वित्तीय बोझ के 10 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अपनी पसंद के सरकारी या निजी अस्पताल में उपचार करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं केवल अमीर लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर नागरिक को समय पर इलाज मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अगले चरण में योग्य परिवारों तक स्वास्थ्य कार्ड सीधे पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। राज्य के 1800 से अधिक गांवों में कैंप लगाकर कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मित्र और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कार्ड वितरित करेंगे।

फ ील्ड टीमें लाभार्थियों को कार्ड किट सौंपने के साथ.साथ योजना के लाभों की जानकारी भी देंगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य मित्रों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी योग्य परिवार योजना से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 2356 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं। इनमें सरकारी और निजी दोनों अस्पताल शामिल हैं। योजना में डायलिसिस, कैंसर उपचार, हृदय संबंधी उपचार, किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट जैसे महंगे और जीवनरक्षक उपचारों के साथ-साथ घुटना प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद सर्जरी, सी-सेक्शन डिलीवरी और आपातकालीन उपचार जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button