चंडीगढ़, 18 सितंबर:
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यवासियों को बेहतर आवागमन नेटवर्क मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क/पुल निर्माण संबंधी परियोजनाओं की टेंडरिंग प्रक्रिया के दौरान परियोजना निर्माण के लिए उपयुक्त समय दिया जाए, जिसमें बारिश/सर्दी आदि के मौसम का भी ध्यान रखा जाए ताकि तय किए गए समय में ही काम मुकम्मल किए जा सकें।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत की कि राज्य में पी.एम.जी.एस.वाई. और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर मुकम्मल करने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाए और ठेकेदारों को समय पर अदायगियां भी की जाएं ताकि महकमे के वित्तीय लक्ष्य हासिल किए जा सकें। सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए लेन मार्किंग और अन्य उपकरण लगाने सुनिश्चित करने बारे निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के काम करवाए जा रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजमार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कामों की हलका और मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने कहा कि अब लुक के काम के लिए मौसम बिल्कुल उपयुक्त है और कामों की प्रगति में और तेजी लाई जाए।
कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि फंडों संबंधी बकाया मांगें तुरंत दर्ज करके अदायगियां की जाएं ताकि कामों की प्रगति में कोई देरी न हो। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वह फिर जल्द ही कामों बारे प्रगति की दोबारा समीक्षा करेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बैठक में विशेष सचिव श्रीमती हरगुणजीत कौर आई.ए.एस., संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू पी.सी.एस., इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री अनिल गुप्ता, श्री अरशदीप सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर शामिल थे।