पिच को दोष देना बंद करें, हैदराबाद टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भडक़े सुनील गावस्कर

नई दिल्ली
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में भारत की हार पर भडक़ गए। उन्होंने कहा, भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं। गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। उन्होंने कहा कि गेंदबाज अपने प्लान को एक्सिक्यूट नहीं कर पाएं, तो पिच को दोष नहीं दे सकते। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि गेंदबाजी में प्लान को सही तरह लागू नहीं करना भारी पड़ा। चौथे टी-20 में भारतीय टीम को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन से हार मिली। इससे पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी बल्लेबाज और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला कराने वाली पिचों की मांग कर चुके हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गेंदबाजों की कमियों से बना बड़ा स्कोर
गावस्कर ने कहा कि भारत की गेंदबाजों की कमियों के कारण वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया। हम अकसर पिचों की बात करते हैं और उन्हें दोष देते हैं। कहते हैं कि पिच गेंदबाजों की मदद नहीं करती, लेकिन अगर आप फुलटॉस डालते हैं, तो पिच को दोष नहीं दिया जा सकता। गावस्कर ने कहा कि गेंदबाजों को पिच का फायदा उठाने के लिए सही जगह गेंद डालनी होगी। फुलटॉस और पिच के बीच में पडऩे वाली गेंदों से बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बाद में सही लेंथ और यॉर्कर डाली।