पंजाब

बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के बाहर गरजे अकाली दल के कार्यकर्ता, पावर कट बंद करे सरकार

पंजाब में लंबे बिजली कटों और अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की ओर से बुधवार को मोहाली डीसी कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया गया। अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों को तत्काल राहत देने की मांग की। परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि मोहाली सहित पंजाब के कई शहरों, गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे बिजली कटों के कारण आम लोगों, किसानों और उद्योगपतियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अकाली दल ने सरकार के समक्ष पांच सूत्री मांग रखते हुए कहा कि गांवों और उद्योगों में लगाए जा रहे लंबे बिजली कट तुरंत बंद किए जाएं।

प्रत्येक क्षेत्र के लिए बिजली कटौती का पूर्व घोषित सार्वजनिक शेड्यूल जारी किया जाए। औद्योगिक फीडरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खराब ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों को तुरंत बदला जाए तथा बिजली कटों से प्रभावित उपभोक्ताओं और उद्योगों के लिए उचित राहत व्यवस्था की जाए। सोहाना ने कहा कि सरकार को केवल बिजली उपलब्धता के आंकड़े जारी करने के बजाय जमीनी स्तर पर बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिला स्तर पर बिजली कटौती और वास्तविक आपूर्ति की स्थिति की दैनिक सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की जाए, ताकि लोगों को बिजली व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। इस मौके पर अकाली दल की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला भी फूंका गया। इसके बाद नेताओं ने ज्ञापन मोहाली के जिला कार्यक्रम अधिकारी निखिल अरोड़ा को सौंपा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button