मोहाली में जमीनी विवाद पर मारपीट, शामपुर गांव में पेश आया वाकया; तीन घायल, मामला दर्ज

मोहाली
गांव शामपुर में वर्षों पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पर रॉड और डंडों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। मारपीट में शिकायतकर्ता सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोहाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता दलजीत पुरी के बयान पर हरजेस गिरए हरमोहान गिर, अरमान, सिमरन, अकविंदर कौरए लखविंदर कौर और तन्नवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में भी विचाराधीन है।दलजीत पुरी ने पुलिस को बताया कि वह आरबीएल बैंक में नौकरी करता है। उसके अनुसारए उसके पिता ने वर्ष 1993 में गांव शामपुर में जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से उनके परिवार के खिलाफ अदालत में केस दायर किया गया है। आरोप है कि तीनों के हाथों में रॉड थीं। जबकि उनके साथ मौजूद महिलाओं के पास डंडे थे। दलजीत के मुताबिक, मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।