देश विदेश

ब्लैक सी में 23 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, सुरक्षित निकाले गए सभी भारतीय

रूस के ब्लैक सी तट के पास एक तेल टैंकर पर समुद्री ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। टैंकर पर 23 लोगों का क्रू था और ये सभी भारतीय नागरिक थे। गनीमत रही की सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रूस के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, लाइबरिया के झंडे वाले इस टैंकर पर हमले के बाद ब्लैक सी के पानी में कच्चा तेल जला। इससे रूस के रिसॉर्ट शहर सोची के कुछ हिस्सों में आसमान काले धुएं से ढक गया है। माना जा रहा है कि यह हमला यूक्रेन की तरफ से किया गया। बता जा रहा है कि लाइबेरिया के झंडे वाले इस जहाज का नाम एफ्रामैक्स रियो है। यह यूक्रेन की प्रतिबंध सूची में शामिल था। इसे रूस के कथित शैडो फ्लीट का हिस्सा बताया गया था। रूस का शैडो फ्लीट उन टैंकरों और जहाजों का नेटवर्क है, जिनका इस्तेमाल रूस पश्चिमी प्रतिबंधों से बचकर तेल समेत दूसरे सामान के निर्यात में करता है।

यूक्रेन ने फरवरी में जहाज पर प्रतिबंध लगाए थे। उसका कहना था कि इस नेटवर्क के जहाज रूस को जरूरी ऊर्जा आय बनाए रखने में मदद करते हैं। इसी आय से रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को फंड करता है। यहां बता दें कि बीते 48 घंटे में यह तीसरी बार है, जब भारतीय नाविकों वाले जहाजों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पांच और छह अक्तूबर को होर्मुज स्ट्रेट और ब्लैक सी में भी भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमला हुआ। इन हमलों में 11 भारतीय जख्मी हुए थे। ब्लैक सी में कॉमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि मर्चेंट जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। इन हमलों में कई भारतीय नाविक फंसे और घायल हुए हैं। भारत ने दोनों देशों से बातचीत की अपील करते हुए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और अनाज-ऊर्जा सप्लाई बहाल करने पर जोर दिया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button