देश विदेश

शेख हसीना की सुरक्षित वापसी का प्लान फाइनल, बांग्लादेश की सेना देगी फुल सिक्योरिटी

शेख हसीना की सुरक्षित बांग्लादेश वापसी को लेकर ढाका और नई दिल्ली में शीर्ष पर बैठे लोगों के बीच सहमति बन गई है। रिपोर्ट में बांग्लादेश के प्रशासनिक ढांचे में मौजूद कई प्रभावशाली सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा इंतजामों और स्थिति को लेकर एक रोडमैप तैयार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना की वापसी में उनकी पूरी सुरक्षा गारंटी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया कि सूत्रों ने मामले में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि कई महीनों की बातचीत के बाद पूरी सुरक्षा का मुद्दा सुलझा लिया गया है। साल 2024 में जुलाई-अगस्त के विद्रोह के बाद पांच अगस्त को शेख हसीना ढाका से भागकर भारत आ गई थीं। इसके बाद से वह नई दिल्ली में अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। हसीना की दिल्ली में मौजूदगी भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव का प्रमुख कारण बनी हुई है।

हाल ही में ढाका में बे ऑफ बंगाल कन्वर्सेशन के दौरान बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने साफ तौर पर दिल्ली का पक्ष रखा। त्रिवेदी ने कहा कि हसीना को जब शरण दी गई थी, उस समय भारत के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि शेख हसीना जब पांच अगस्त, 2024 को भारत गई थीं, उस समय वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि हसीना को भारतीय वायु सेना या भारतीय सेना नहीं लाई थी। वह बांग्लादेश के मिलिट्री विमान में भारत आई थीं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पीएम तारिक का संदेश लेकर दिल्ली पहुंचे भारतीय उच्चायुक्त

इस बीच भारतीय उच्चायुक्त त्रिवेदी ने पांच अक्तूबर की शाम अचानक दिल्ली का एक दौरा किया, जो पहले से तय नहीं था। राजनयिक सूत्रों का कहना है कि त्रिवेदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान का एक खास संदेश लेकर आए थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button