मनोरंजन नहीं, अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए नई पीढ़ी को सही राह दिखाएंगे सलमान

सलमान खान अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल नई पीढ़ी को प्रेरित करने, उन्हें जिंदगी की जरूरी सीख देने, कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करने और युवाओं के बीच हिंसा और रैगिंग को खत्म करने के लिए कर रहे हैं।
सुपरस्टार सलमान खान पिछले तीन दशकों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर के करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। खास करके बच्चों के बीच उन्हें काफी पसंद किया जाता है उनके निडर और फन लविंग चुलबुल पांडे जैसे किरदारों के लिए, क्योंकि लार्जर देन लाइफ हीरो के रूप में वह हमेशा सही के लिए खड़े नजर आते हैं। अब सुपरस्टार अपने इस प्यार को एक ऐसे काम में बदल रहे हैं, जो उन बच्चों के लिए सच में मायने रखता है, जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सलमान खान ने ऑफीशियली अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है जिसके साथ वह एक मैटर और गाइड के रूप में यंग इंडिया के लिए स्पेशल रोल निभाने वाले हैं। लेकिन आपको बता दे कि यह कोई अन्य यूट्यूब चैनल की तरह नहीं है जिसमें बच्चों के लिए स्टैंडर्ड लेसन होने वाले हैं। बल्कि यह एक इंटरएक्टिव, मस्ती से भरा प्लेटफार्म है जिसमें लर्निंग मजेदार तरीके से होने वाली है। सिंपल अल्फाबेट्स संग वर्ड्स को याद रखने के तरीके से आगे बढ़ते हुए सलमान उन बातों पर ध्यान देने वाले हैं जो असल में बच्चों के ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। इस तरह से सुपरस्टार अपने खास अंदाज में बच्चों को अच्छे तौर-तरीके सिखाने, उनमें स्ट्रांग वैल्यू के गुण जोड़ने से लेकर नई चीजें जानने की जिज्ञासा जगाने वाले हैं।