आज की ख़बरहरियाणा

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजीः प्रो. वीरेन्द्र पाल

कुरुक्षेत्र, 24 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूथ रेड क्रॉस के तत्वावधान में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स के लिए फैकल्टी लाउंज में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी मुख्य अतिथि, महासचिव डॉ. सुनील कुमार विशेष अतिथि तथा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर रोहित शर्मा मुख्य वक्ता रहे। यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी मेडिकल टीम के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्टेट सब-इंस्पेक्टर डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशा मुक्ति पर विशेष सत्र लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ’प्रो. (ले.) वीरेंद्र पाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ, संस्कारित और सेवा भाव से ओत-प्रोत युवा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस की गतिविधियों को युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कुलसचिव ने प्रतिभागियों को ’’प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
मुख्य अतिथि अंकुश मिगलानी ने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण मंच है। युवाओं को निस्वार्थ सेवा भाव से जोड़ना इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने महाविद्यालयों में रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण एवं नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना की।
यूथ रेड क्रॉस के निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने सभी प्राचार्यों एवं काउंसलर्स को आह्वान किया कि प्रत्येक महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस क्लब को सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, नशा मुक्ति जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। प्रो. डी.एस. राणा ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाविद्यालयों को वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक काउंसलर को अपने महाविद्यालय में फर्स्ट-एड किट उपलब्ध रखने तथा विश्वविद्यालय एवं स्टेट हेडक्वार्टर के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विशेष अतिथि डॉ. सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रो. डी.एस. राणा के निदेशक बनने के बाद रक्तदान, स्वास्थ्य जांच एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों में तेजी आई है।
मुख्य वक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि आवश्यकतानुसार महाविद्यालय विश्वविद्यालय अथवा हरियाणा स्टेट रेड क्रॉस से ग्रांट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। गतिविधियों के सुचारू समन्वय एवं निगरानी के लिए प्राचार्यों एवं काउंसलर्स का एक संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। डॉ. आशीष अनेजा ने स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन शैली पर व्याख्यान दिया। उनकी मेडिकल टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्यों एवं काउंसलर्स की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति के उपायों पर जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार एवं रैलियां आयोजित करने की रूपरेखा साझा की।
इस अवसर पर खेल विभाग से कोच राजेश कुमार, कोच रमेश कुमार, योगेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button