हथियार समेत पांच गिरफ्तार

अमृतसर-अमृतसर के थाना इस्लामाबाद पुलिस ने अंतरराजीय अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों से तीन पिस्तौल और 30 बंदूकें बरामद की गई हैं। सारे आरोपी रेहडिय़ों पर कुल्फी और आइसक्रीम बेचने का काम करते थे और उसी की आड़ में अवैध हथियार भी बेचते थे। कमिश्नर पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह, एडीसी, पी सिटी-1 विशालजीत सिंह के निर्देशों पर जसपाल सिंह एसीसी सेंट्रल, अमृतसर उप निरीक्षक जसबीर सिंहए मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद, अमृतसर की देखरेख में अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले पांच व्यक्तियों को काबू करने में सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से आरोपी मुहम्मद अकबर निवासी कोट खालसा अमृतसर, जावेद खान निवासी पुतली घर तथा कासिम निवासी कोट खालसा को पुतली घर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा इनके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल तथा 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो राजस्थान निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुक्खू और आलमीन अंसारी से हथियार लाकर बेचते थे। जिस पर पुलिस पार्टी ने दिनांक पहली अक्तूबर 2024 को आरोपी मुकेश कुमार उर्फ मुक्खू एवं अल्लमीन अंसारी को रेलवे क्वार्टर के पास गुरु तेग बहादुर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्तौल 32 बोर एवं दस कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने खुलासा किया कि मोहम्मद अकबर, कासिम और जावेद खान मुकेश कुमार उर्फ मुक्खू और आलमीन अंसारी से अवैध हथियार के साथ-साथ गोलियां और सिक्के भी सप्लाई करते थे। मुकेश कुमार उर्फ मुक्खू जो कि राजस्थान का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714