राजनाथ ने फिर मांगी पिहोवा से सपोर्ट

पिहोवा-पिहोवा में कुरुक्षेत्र रोड स्थित नई अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी की एक विशाल जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पिहोवा आगमन पर माल्यार्पण द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तलवार भेंट की, स्मृति चिन्ह दिया और शॉल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। पिहोवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब वे लोकसभा चुनाव के समय कुुरुक्षेत्र की पावन धरती पर आए थे तो वे सांसद नवीन जिंदल के पक्ष में चुनाव की अपील करने के लिए आए थे। तब कुरुक्षेत्र जिले की जनता ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाया था और जनता ने अपना वादा पूरा किया था। आज की जनसभा में एक बार फिर से वे कुरुक्षेत्र के पिहोवा की पावन धरा पर पहुंचे है और यहां से भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा के लिए वोटों की अपील करने जनता के बीच आए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714