राजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 कांग्रेस का चुनाव प्रचार शुरू

आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेलगावी से पार्टी की ‘पीपुल्स वॉयस यात्रा’ की शुरुआत की।

कांग्रेस पार्टी ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेलगावी से पार्टी की “पीपुल्स वॉयस यात्रा” की शुरुआत की।

इस यात्रा का मकसद लोगों को पार्टी से जोड़कर उनसे आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीताने की अपील करना है। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को यह भी एलान कर दिया था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कोलार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

बस यात्रा की भी की शुरुआत
इस दौरान कांग्रेस ने बस यात्रा की भी शुरुआत की है। कांग्रेस ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत बेलगावी से करेगी। मंगलवार को यात्रा के लोगो का अनावरण करते हुए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने भाजपा के खिलाफ तीखा हमला किया था।

उन्होंने कहा था कि जब से भाजपा में सत्ता में आई है, राज्य में लूट में मची है। कर्नाटक का विकास रुक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ साम्प्रदायिक राजनीति और राज्य को पंगु बनाने वाली नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया है।

यह भी पढ़ें ...  रविवि में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 7 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे कॉलेज स्टूडेंट्स

बस यात्रा के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की बस यात्रा के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप का नेतृत्व वह खुद करेंगे, जबकि दूसरे ग्रुप का नेतृत्व डीके शिवकुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा राज्य के सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उन्होंने अनैतिक तरीकों से सरकार बनाई।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button