लालड़ू में भाजपा का प्रदर्शन, मोहनजीत-गुलज़ार सिंह पर अत्याचार का कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

डेराबस्सी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दिशा.निर्देशों के अनुसार बुधवार को लालड़ू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पंजाब इन्फोटेक अध्यक्ष एसएमएस संधू के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं गुलज़ार सिंह और मोहनजीत सिंह सेरों संगरूर के साथ कथित तौर पर किए गए अत्याचार के विरोध में आवाज बुलंद की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गुलज़ार सिंह और मोहनजीत सिंह सेरों ने मौजूदा सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछे थेए जिसके बाद उनके साथ कथित तौर पर दुव्र्यवहार और अत्याचार किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में आम लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में सवाल पूछने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा हैए जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। भाजपा इस तरह की कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और पीडि़त कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है।