कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर बड़ा एक्शन;

Gangster Anmol Bishnoi: 14 अप्रैल को बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर गोलीबारी करवाने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर बड़ा एक्शन हुआ है। मुंबई पुलिस ने अनमोल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की सिफ़ारिश की थी। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद मुंबई पुलिस ने सभी देश-विदेश की एजेंसियों के साथ अनमोल को लेकर रिपोर्ट शेयर की है।
मुंबई पुलिस का अनमोल पर क्यों एक्शन?
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दरअसल, मुंबई में सलमान खान के घर पर गोलीबारी होने के बाद अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। फेसबुक पर इस दावे के साथ एक पोस्ट वायरल की गई की गई कि सलमान खान के घर पर अनमोल बिश्नोई ने साजिशन हमला करवाया है। जहां अनमोल बिश्नोई की इसी पोस्ट ने मुंबई पुलिस का ध्यान आकर्षित किया था। अनमोल भारत में वांटेड है और सूत्रों के अनुसार, अमेरिका में छुपा बैठा है। वहीं अनमोल बिश्नोई को हाल ही में पुर्तगाल में देखा गया था।
लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद
मालूम रहे कि, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने सलमान खान को लगातार निशाने पर ले रखा है। लॉरेंस बिश्नोई खुलेआम सलमान खान को मारने की धमकी देता है। इसीलिए मुंबई पुलिस जल्द ही सलमान के मामले में लॉरेंस बिश्नोई को कस्टडी में लेने के बारे में सोच विचार कर रही है. इस मामले में सलमान के घर हमला करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। जो उन्होने मुंबई की तापी नदी में फेंक दिये थे।