अपराध

चंडीगढ़ में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी CCTV में कैद

आपराधियों में चंडीगढ़ पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। दिनदहाड़े स्नैचिंग और लूट की वारदातें हो रही हैं। दो ताजा मामलों में शहर की सीनियर सिटीजन महिलाओं को निशाना बनाया गया है। दोनों महिलाओं को आरोपियों ने नकली पुलिसकर्मी बन ठग लिया।

आरोपी दोनों वारदातों में 2 सोने की अंगुठियां और 4 सोने की चूड़ियां लूट ले गए। बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर 23 में एक बुजुर्ग महिला को क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बन कर 4 आरोपियों ने ठग लिया था। महिला के पल्लू में नकली पीतल के गहने रखवा असली ठग कर ले गए थे।

सेक्टर 23 में वारदात
दोनों बुजुर्ग महिलाएं सेक्टर 23 की हैं और इनमें एक की उम्र 69 वर्ष और दूसरी की 75 वर्ष है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। एक वारदात सेक्टर 23 और दूसरी सेक्टर 29 में घटी।

मंदिर जा रही थी बुजुर्ग
पहली घटना में 69 वर्षीय महिला सेक्टर 23 के मंदिर जा रही थी। इतने में आरोपी उनके पास 2 आरोपी आए और कहा कि वह पुलिसकर्मी हैं और उनके अफसर उन्हें बुला रहे हैं। बुजुर्ग घबरा गई और उनके साथ चल दी। थोड़ा आगे जाकर अन्य आरोपियों ने बुजुर्ग को कहा कि शहर में स्नैचिंग और लूट की वारदातें हो रही हैं। ऐसे में बुजुर्ग को अपने गहने उतार घर रखने को कहा।

यह भी पढ़ें ...  लुधियाना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

कागज का टुकड़ा दिया और बदल लिया
आरोपियों ने महिला को एक कागज का टुकड़ा दिया और कहा कि गहने उतार कर उसमें रख दे। महिला ने अपने गहने उतार उसमें रखे। जिसके बाद बड़ी चालाकी से आरोपियों ने गहने वाला कागज का टुकड़ा नकली गहनों वाले कागज के टुकड़े से बदल दिया। जब बुजुर्ग घर पहुंची तो पाया कि उसके पास नकली गहने हैं और असली वह नकली पुलिसकर्मी ले गए।

साईं मंदिर के पास बनाया दूसरा शिकार
वहीं दूसरी वारदात सेक्टर 29 के साईं मंदिर के पास घटी। यहां भी आरोपी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कांता देवी के पास पहुंचे। महिला मंदिर में माथा टेकने के बाद अपनी बेटी के पास जा रही थी। आरोपी महिला से लूट की इस वारदात को अंजाम देते हुए सोने की चूड़ियां और अंगूठी ले गए। वहीं महिला के कान की बालियां बच गई।

कहा- आपको सुन नहीं रहा, अफसर आवाज दे रहे हैं
सेक्टर 23 की 69 वर्षीय संतोष कुमारी ने बताया कि वह सेक्टर 23 मंदिर जा रही थी। गुरुद्वारे के पास ही एक व्यक्ति उनके पीछे लग गया। उसने महिला को कहा कि उनके अफसर उन्हें (महिला को) आवाज लगा रहे हैं और आप सुन नहीं रही। महिला को कहा कि उनके अफसर कॉर्नर पर खड़े हैं और बुला रहे हैं। महिला ने कहा कि उन्हें किस लिए बुला रहे हैं। जिस पर फर्जी पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके अफसर से बात कर लें।

डराया की सुबह ही लूट हुई है
फर्जी अफसरों ने महिला को कहा कि आज सुबह एक महिला के साथ चाकू की नोक पर वारदात हुई है और महिला के गहने चुरा लिए। इसलिए आपने जो गहने पहने हैं वह कागज में लपेट लें। बुजुर्ग ने कहा कि उनके कहने पर अपनी चुड़ियां उन्होंने कागज में लपेट ली। इस बीच आरोपियों ने धोखे से दूसरा कागज पकड़ा दिया और गहने ले गए। आरोपी बाइक पर सवार थे। महिला ने कहा कि कुल 4 आरोपी थे।

यह भी पढ़ें ...  Shocking CCTV: पिता के सामने से जवान बेटी को उठाकर ले गए बदमाश, प्रेमी पर शक

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button