चंडीगढ़

चंडीगढ़ PGI के पास युवक ने अपना गला काटा; हालत गंभीर

Chandigarh Youth Cut Own Throat: चंडीगढ़ पीजीआई के पास सोमवार सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। इस वारदात ने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, पीजीआई न्यू ओपीडी के नजदीक एक युवक ने अपना गाला काट लिया।

बताया जा रहा है कि, युवक ने अपने ही हाथों से तेजधार हथियार से अपने गले पर चौतरफा कई वार किए। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और तड़पने लगा।

इधर युवक की इस हालत को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां सूचना पाते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस व पीजीआई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

उक्त युवक ने खुद से खुद का गला क्यों काटा? क्या कारण रहे? इस बारे में अभी कुछ भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। युवक हिमाचल के सोलन का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें ...  SYLविवाद पर पंजाब-हरियाणा की  बैठक,केंद्रीय मंत्री शेखावत मौजूद

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button