जनगणना संचालन निदेशक डॉ. नवजोत खोसा, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में आज विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) के संबंध में राज्य नोडल अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य नोडल अधिकारियों को जागरूक करना तथा सीमित पहुंच वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण (फेज-2) की तैयारियों की समीक्षा करना था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बैठक में विशेष प्रभारों के अंतर्गत सुरक्षित, सटीक और निर्धारित समय-सीमा में जनगणना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इन विशेष प्रभारों में रक्षा क्षेत्र, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सी.ए.पी.एफ.) के क्षेत्र, शिविर एवं संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान केंद्र तथा परिचालन, अग्रिम मोर्चे और दुर्गम क्षेत्र शामिल हैं, जहां सामान्य नागरिक गणनाकारों की पहुंच सीमित होती है।
उल्लेखनीय है कि जनसंख्या गणना (फेज-2) 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक संशोधन चरण (रिवीजनल राउंड) चलेगा। जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
राज्य नोडल अधिकारी प्रदेश के सभी विशेष प्रभारों की पहचान करेंगे, वहां कवर की जाने वाली अनुमानित आबादी का आकलन करेंगे तथा संबंधित जिला जनगणना अधिकारी (डी.सी.ओ.) के साथ सूची साझा करेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रत्येक विशेष प्रभार के लिए एक राजपत्रित अधिकारी को प्रभारी अधिकारी (चार्ज ऑफिसर) नियुक्त किया जाएगा।
जिला जनगणना अधिकारी, पंजाब द्वारा दिशा-निर्देशों से संबंधित मैनुअल, खाली जनगणना अनुसूचियां, लोकेशन कोड तथा अन्य जनगणना सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। विशेष प्रभारों में आंकड़ों की प्रविष्टि भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले अलग मॉड्यूल के माध्यम से की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विशेष प्रभारों के अधिकारियों का प्रशिक्षण 12 नवंबर 2026 को एन.आई.टी.टी.टी.आर., सेक्टर-26, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विशेष प्रभार अधिकारी राज्य नोडल अधिकारियों, पी.सी.ओ. और डी.सी.ओ. पंजाब के समन्वय से गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे।
विशेष प्रभारों में तैनात गणनाकारों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 30 नवंबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य होगा।
बैठक के दौरान समय पर प्रशिक्षण और जमीनी स्तर पर जनगणना कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य नोडल अधिकारियों, विशेष प्रभार अधिकारियों तथा डी.सी.ओ. पंजाब के बीच आपसी समन्वय पर जोर दिया गया, ताकि विशेष प्रभारों में जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी सटीकता के साथ पूरा किया जा सके।
जनगणना निदेशक ने बैठक में शामिल होने वाले नोडल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के लिए आंकड़े एकत्र करने की कार्यप्रणाली पर इस तरह की सार्थक चर्चा का हिस्सा बनना गर्व की बात है।
बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।