पंजाब

पंजाब में 2 और टोल प्लाजा होंगे बंद; CM भगवंत मान ने की बड़ी घोषणा, राहगीरों को मिल गई राहत, अब नहीं देने होंगे पैसे

Punjab Tolls Closed: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार टोल प्लाजों को बंद करने में लगी है। पिछले साल से अब तक राज्य से संबंधित 8 से ज्यादा टोल प्लाजे सीएम भगवंत मान ने बंद कर दिए हैं। सीएम मान ने इन टोल ठेकेदारों को एग्रीमेंट खत्म होने के साथ आगे के लिए एक्सटेंशन नहीं दी। वहीं इसी तरह अब पंजाब में 2 और टोल प्लाजे बंद होने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने शनिवार सुबह से इस बारे में बड़ी घोषणा की है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा- पंजाब में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे 2 और टोल बंद कर दिए जाएंगे।

पंजाब में अब कौन से टोल बंद होंगे?

सीएम मान ने ट्वीट करते हुए बताया- लुधियान से बरनाला वाया..रायकोट.. महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं.. 1.मुल्लांपुर के पास गांव के इलाके में.. 2. गांव महल कलां में, ये दोनों टोल एक ही कंपनी के हैं। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए एक्सटेंशन देने की मांगी की थी। कंपनी की यह मांग पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं की है। ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।”

यह भी पढ़ें ...  मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2024-25 की सराहना
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button