मनोरंजन

प्रियंका चाहर चौधरी का नाम किसी और के साथ जुड़ा तो अंकित गुप्ता जलकर राख हो गया

बिग बॉस 16 खत्म हुए एक हफ्ता हो चुके हैं, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर लोगों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम को भर-भरकर लोगों का प्यार मिल रहा है।

इस शो में कुछ दोस्तियां हुईं तो कुछ जोड़ियां भी बनीं, जैसे अंकित और प्रियंका। इन दोनों ने शो में साथ में ही एंट्री की थी।

प्रियंका का जुड़ा किसी और के साथ नाम

बिग बॉस 16 में कई बार ऐसा हुआ है कि प्रियंका ने अंकित के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया, लेकिन अंकित इसे हमेशा दोस्ती का नाम देते रहे। अब दर्शकों और मीडिया के सामने अंकित का प्यार जाहिर हो गया है।

प्रियंका के साथ जब किसी और नाम जोड़ा गया तो अंकित जल-भुनकर राख हो गए, उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो बिग बॉस वाली मंडली को सुनकर अच्छा नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें ...  फिल्म 'भगवंत केसरी' नंदामुरी बालकृष्ण के लिए हैट्रिक हिट साबित
जल गए अंकित गुप्ता

दरअसल, शो के आखिर में दर्शकों को शिव और प्रियंका के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। शो खत्म होने के बाद एक इंटरव्यू में किसी ने अंकित से पूछा कि उन्हें शिव और प्रियंका की जोड़ी कैसी लगती है? इसपर अंकित इतने चिढ़ गए कि उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि, ‘ये मैं आपको अगस्त के महीने में बताऊंगा जब रक्षाबंधन आएगा। इतना कहकर जोर-जोर से हंसने लगे।

इस शख्स के साथ डेट पर जाना चाहती हैं प्रियंका

बता दें कि हाल ही में जब प्रियंका से पूछा कि वो डेट पर किसके साथ जाना चाहेंगी तो प्रियंका ने अंकित का नाम ना लेकर एमसी स्टैन का जिक्र किया था।

साथ ही प्रियंका ने कहा कि अब्दु उन्हें काफी क्यूट लगते हैं तो वो उनके साथ ही जा सकती है। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी के पास खतरों के खिलाड़ी 13 का भी ऑफर आया है। हो सकता है कि जल्द ही प्रियंका आपको रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button