मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकुलावासियों को दी बड़ी सौगात, ESI हेल्थ केयर भवन का किया उद्घाटन

पंचकूला (उमंग श्योराण)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकुलावासियों को आज पंचकूला में बड़ी सौगात दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज ईएसआई स्वास्थ्य सरक्षण विभाग हरियाणा के पंचकूला में नए भवन का उद्घाटन किया। हरियाणा के 89 लाख लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना की लागत 8 करोड़ रुपए आई है। यह भवन 2 साल से कम अवधि में निर्मित किया गया है।
इसी के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईएसआई डिस्पेंसरी राई और बरही सोनीपत का शिलान्यास करेंगे। राई में 1 लाख 6 हज़ार 440 लाभार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बरही में 32000 लाभार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भूपेंद्र यादव श्रम एवं रोजगार पर्यावरण एवम पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार, रामेश्वर तेली श्रम एवं रोजगार और पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री भारत सरकार, अनूप धानक राज्य मंत्री श्रम राजस्व और आपदा प्रबंधन उद्योग एवं वाणिज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले हरियाणा सरकार मौजूद रहे।