आज की ख़बरहरियाणा

बड़े पूंजीपतियों वाली भाजपा सरकार जनता को लूट रही – डॉ अजय सिंह चौटाला

चंडीगढ़31 अगस्त। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है और यह सरकार केवल बड़े-बड़े पूंजीपतियों का भला करके जनता को लूटने में लगी हुई है। वे सोमवार को भिवानी जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। उद्योगपति सुभाष चंद्रा के करोड़ों रुपए माफ करने के सवाल पर डॉ चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े पैमाने पर अंबानी-अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन का भला केवल क्षेत्रीय दल ही कर सकते है और क्षेत्रीय पार्टियां कभी खत्म नहीं होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब पूरे देश में बदलाव का समय है और देश में युवा पीढ़ी ही बदलाव लाती है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली जन्तर मंतर पर हुआ आंदोलन है। डॉ चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हरियाणा के इतने बुरे हाल के बावजूद सूबे के सीएम को पंजाब दौरे से फुर्सत नहीं है। इससे पहले डॉ अजय सिंह चौटाला पूर्व मंत्री चौधरी जगन्नाथ की धर्मपत्नी धर्मदेवी के निधन पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने धर्मदेवी को सामाजिक ताने-बाने और शिक्षाविद बताते हुए कहा कि स्व. धर्मदेवी जी ने अपने जीवन में बड़े राजनैतिक समय देखें। चौधरी जगन्नाथ के केबिनेट मंत्री होते हुए भी श्रीमति धर्मदेवी ने शिक्षिका होकर आमजन की तरह जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगन्नाथ व उनके परिवार से हमारा पुराना नाता रहा हैं। डॉ अजय ने कहा कि चौ. देवीलाल के सानिध्य में जगन्नाथ राजनीति में आए थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button