अमृतसर में गोली लगने से एएसआई की मौत, कैसे हुआ यह हादसा

अमृतसर में शुक्रवार सुबह सुल्तानविंड गेट तरनतारन रोड स्थित अपने घर के पास बने पार्क में परिवार के साथ बैठे एएसआई जोगिंदर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि वह ड्यूटी पर जाने से पहले अपनी राइफल साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई जो उनके सिर के पास जा लगी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह और थाना सुल्तानविंड के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार से संवेदना जताई। बिजनेसमैन साहिल महाजन ने बताया, कि उन्हें बदमाशों से थ्रेट मिला था, जिसके बाद से एसआई जोगिंदर सिंह पिछले पौने दो साल से उनके यहां गनमैन के तौर पर तैनात थे।
शुक्रवार को उन्हें दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच साहिल को घर से लेने आना था। लेकिन इससे पहले करीब 11:50 बजे जोगिंदर सिंह के बेटे का फोन आया, कि पिता बंदूक साफ करते समय गोली चलने से घायल हो गए हैं। एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह ने बताया, कि शुरुआती जांच में राइफल साफ करते समय गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714