चंडीगढ़

यूटी सचिवालय में बोले प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित- निगम में नियमानुसार होगा काम, नहीं चलेगी किसी की मर्जी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित यूटी सविचालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने नगर निगम में उठे विवाद को लेकर कहा कि निगम में कानून के हिसाब से काम होगा। वह नगर निगम के किसी भी काम में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करते हैं। निगम आयुक्त को इसके लिए बोला गया है कि वह जो जरूरी हो, उसके हिसाब से अपनी कार्रवाई करें।

 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए जल्द ही सस्ते आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज्यपाल ने माना है कि चंडीगढ़ में मंहगे घर खरीद पाना छोटे कर्मचारियों के लिए आसान नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए सस्ती आवास योजना के विकल्पों पर काम करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ में बिल्डिंग बॉयलॉज के मिसयूज और लोगों की बढ़ती मांग के आधार पर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। इस मामले में जल्द ही फैसला हो जाएगा।

यह भी पढ़ें ...  चंडीगढ़ में तेज रफ्तार ऑटो ने 2 साइकिलों सवारों को कुचला,घटना का वीडियो आया सामने

 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में उनके अभिभाषण के दौरान कांग्रेसी विधायकों के हंगामे को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हालांकि वह इस संबंध में अलग से चरचा करना चाहते हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके त्यागपत्र देने की वजह पूरी तरह पारिवारिक है। वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button