लुधियाना में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा दुकानदार अरेस्ट

पंजाब के लुधियाना में 22 साल के दुकानदार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रछपाल सिंह बाजार में जूतों की दुकान चलाता था। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी सिमरत पाल सिंह ढींडसा के अनुसार, वह दुकान की आड़ में छिपकर शहर की सारी गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। दुकान के बाहर लगाए मेड इन चाइना सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तानी एजेंसियों को पहुंचाई जा रही थी। गुप्त सूचना के बाद उसे जाल बिछाकर पकड़ा गया।
पुलिस को आशंका है कि इस जासूसी के पीछे पाकिस्तानी एजेंसियों की लुधियाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। वहीं, सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी इस नेटवर्क तक पहुंचाई जा रही थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के निर्देश पर उसने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर दुकान किराए पर ली थी। आरोपी ने दुकान के बाहर चीन निर्मित दो सीसीटीवी कैमरे इस तरह लगाए थे कि उनका रुख सडक़ की तरफ रहे। इन कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स देख सकते थे। आरोपी को इस काम के लिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से करीब तीन लाख रुपए मिले थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714