कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग द्वारा एम.कॉम. विद्यार्थियों के लिए ‘फंडामेंटल्स ऑफ इन्वेस्टमेंट’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के-स्टॉक लर्निंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक अमित अरोड़ा ने वित्तीय जागरूकता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि सही वित्तीय जानकारी व्यक्ति को अधिक जिम्मेदारी और विवेक के साथ अपने आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। उन्होंने वित्तीय जागरूकता के महत्व और निवेश के दौरान आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र ने मुख्य वक्ता एवं उनकी टीम का स्वागत किया। के-स्टॉक लर्निंग की टीम से पलक मनोचा, सहायक व्यवसाय प्रबंधक, श्री दीपक, टीम लीडर, परवीन तथा अर्श मिगलानी, विक्रय कार्यकारी भी उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक जानकारी साझा की। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को डीमैट खाता खोलने की प्रक्रिया और निवेश में इसके महत्व के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र ने कहा कि ऐसे उद्योग-उन्मुख कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में सहायता करते हैं।
इस अवसर पर प्रो. महाबीर नरवाल, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा सहित शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद थे।