आज की ख़बरपंजाब

*श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार द्वारा 29 नवंबर को वाराणसी में करवाया जाएगा महान कीर्तन समागम*

चंडीगढ़, 28 नवंबर:

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 29 नवंबर, 2027 को जन्म स्थान श्री गुरु रविदास मंदिर, सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक अवसर को समर्पित महान कीर्तन समागम करवाया जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि यह महान कीर्तन समागम श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए निर्धारित मुख्य धार्मिक समागमों की श्रृंखला की शुरुआत के रूप में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस ऐतिहासिक दिन को पूरी श्रद्धा, सम्मान और सामूहिक रूप से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन समागमों के द्वारा महान संत और आध्यात्मिक मार्गदर्शक द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे की सांझ, सामाजिक सद्भावना और मानवीय स्वाभिमान के सर्व-साझा संदेश का अधिक से अधिक प्रसार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी भी संगतों के साथ इन धार्मिक समागमों में शिरकत करेंगे। जब श्री गुरु रविदास जी महाराज जी को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए संगतें एक मंच पर इकट्ठा होंगी, तो अपने अनुयायियों सहित संत निरंजन दास जी की भागीदारी से इस पवित्र अवसर की आध्यात्मिक महत्वता और भी बढ़ जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि इन समागमों की श्रृंखला के तहत 30 नवंबर, 2026 को एक विशाल शोभा यात्रा वाराणसी से शुरू होकर 3 दिसंबर, 2026 को पंजाब के ऐतिहासिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में पहुंचेगी। यह शोभा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में श्री गुरु रविदास जी की बाणी और शिक्षाओं का प्रचार करते हुए संगतों को महान गुरु की आध्यात्मिक विरासत से जोड़ेगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैबिनेट मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह शोभा यात्रा विभिन्न इलाकों की संगतों को इकट्ठा होकर श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दर्शाए गए समानता, दया, भाईचारे की सांझ और सामाजिक न्याय के आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को और दृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु रविदास जी द्वारा धर्म और समाज के लिए पाए गए योगदान को नमन करने के लिए पंजाब सरकार, गुरु महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व संबंधी समागमों को बड़े पैमाने पर करवाने के लिए प्रबल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सम्पूर्ण मानवता को जाति-पाति, नस्ल और अन्य सामाजिक भेदभावों से ऊपर उठकर एक समानता वाले और सद्भावना से भरपूर समाज की सृष्टि करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैबिनेट मंत्री ने देश भर की संगतों और श्री गुरु रविदास जी के अनुयायियों को इन धार्मिक समागमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर इन ऐतिहासिक समागमों को महान गुरु जी के प्रति सामूहिक श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बनाएं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button