पंजाब
होशियारपुर में सडक़ हादसे में मां-बेटे की मौत, मौके पर तोड़ा दम, जांच शुरू

पंजाब के होशियारपुर में सोमवार दोपहर जालंधर रोड पर आईटीआई के पास तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और उसके 10 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय गगनदीप कौर और उसके पुत्र अरमान (10) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गगनदीप कौर स्कूल से पुत्र को लेकर स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान आईटीआई के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मॉडल टाउन थाने के प्रभारी बलङ्क्षजदर ङ्क्षसह मल्ही ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया गया है। टिप्पर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें