हांसी बस स्टैंड पर गरजे रोडवेज कर्मचारी, जीएम का पुतला फूंका, जल्द मांगा समस्या का समाधान

हांसी में टीए-डीए, एलटीसी, मेडिकल बिलों के बकाया भुगतान और ओवरटाइम समेत अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को कर्मचारियों ने हांसी डिपो परिसर में प्रदर्शन किया और हिसार डिपो के जीएम का पुतला फूंका। उन्होंने जीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें बसों का चक्का जाम करना पड़ा। वहीं, रोडवेज सांझा संघर्ष समिति के सदस्य मनजीत सोरखी ने बताया कि हांसी डिपो की करीब 72 बसें तीसरे दिन भी नहीं चलीं। इनमें रात की सेवाओं, ग्रामीण और लंबे रूटों की बसें शामिल हैं। वहीं, हांसी डिपो के कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में हिसार डिपो की 210 बसें भी नहीं चलीं। सिरसा डिपो के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर समर्थन दे रहे हैं। इससे कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, कर्मचारियों के मुताबिक, टीए-डीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान करीब चार साल से बाकी है।
वे करीब दो महीने से इन मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, हरियाणा रोडवेज सांझा संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी डिपो परिसर में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक बसों का चक्का जाम जारी रहेगा। वहीं, रोडवेज सांझा संघर्ष समिति के सदस्य मनजीत सोरखी ने बताया कि हांसी डिपो की करीब 72 बसें तीसरे दिन भी नहीं चलीं। इनमें रात की सेवाओं, ग्रामीण और लंबे रूटों की बसें शामिल हैं। वहीं, हांसी डिपो के कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में हिसार डिपो की 210 बसें भी नहीं चलीं। प्रदर्शन में राजवीर बुडाना, सुरेश सैनी, सोनू मोर, कमल पानू, अमित खुराना और अनिल कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714