यूथ लाइफ

19 हजार छात्रों ने दिया नीट एग्जाम, हाई जाएगी कट ऑफ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार को आयोजित नीट परीक्षा की कट ऑफ इस मर्तबा हाई जाएगी। वर्ष 2024 के मुकाबले इस मर्तबा पेपर आसान था और बच्चों के चेहरों पर भी इसकी खुशी दिखी। एनटीए ने इस परीक्षा के लिए राज्य में कुल 48 सेंटर बना रखे थे। कांगड़ा, मंडी और शिमला में ज्यादा सेंटर थे। इनमें करीब 19 हजार बच्चों ने परीक्षा दी है। किसी भी केंद्र से किसी गड़बड़ी या अप्रिय घटना की खबर नहीं है। अब एनटीए जब आंसर की जारी करेगा, ताकि स्टेट टॉपर या कट ऑफ को लेकर अंदाजा लगाया जा सकेगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों को नीट और जेईई की कोचिंग देने वाले प्रतिष्ठित ‘दिव्य हिमाचल’ टीवी के प्रोग्राम में संस्थान एस्पायर एकेडमी के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस बार नीट के पेपर ने सबको चौंकाया है। उन्होंने बताया कि इस मर्तबा पेपर आसान था। बच्चों के साथ भी परीक्षा को लेकर चर्चा हुई और इस दौरान उनके चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी। वर्ष 2025 का नीट पेपर काफी टफ आया था।

लिहाजा उसको देखते हुए इस मर्तबा बच्चों ने काफी ज्यादा मेहनत की थी। साथ ही कोचिंग संस्थानों ने भी काफी मेहनत की और टफ पेपर बनाकर बच्चों की हर स्तर पर परख की। उन्होंने कहा कि नीट एग्जाम को लेकर बच्चों की ओर से की गई मेहनत के लिहाज से परीक्षा 2024 जैसी ही थी। बकौल योगेंद्र कुमार मीणा अगर प्रेक्टिकल कैमिस्ट्री के प्रश्रों का देखते तो कुछ बच्चों ने इन्हें इग्रोर कर दिया होगा, तो उस स्थिति में हो सकता है कि इस विषय में स्कोर कुछ हद तक गिरे। उन्होंने कहा कि एस्पायर एकेडमी के बच्चों का रूझान से लगता है कि कट ऑफ 2024 से भी ऊपर जाएगी। उन्होंने कहा कि कट ऑफ हाई जाएगी और उन्होंने 610 तक कट ऑफ जाने का अनुमान लगाया है। जबकि आईजीएमसी के लिए 665-660 के आसपास जाने की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि जिस तरीके से पेपर आया था, उस लिहाज से बच्चे एक-एक अंक से पिछड़ सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अब नि:शुल्क काउंसिलिंग भी देगी एस्पायर एकेडमी

एस्पायर के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सभी यही मानकर चल रहे थे कि इस मर्तबा पेपर टफ आएगा और एनटीए की ओर से भी इस प्रकार से कहा जा रहा था। लेकिन पेपर उसके विपरीत आया है यानी ट्रेंड से हटकर इस मर्तबा पेपर आया था। उन्होंने कहा कि नीट एग्जाम एक लूप है। अगर किसी बच्चे का लक्ष्य डॉक्टर ही बनना है, तो कोचिंग कर सकते है। उन्होंने खुलासा किया कि आगामी समय में एस्पायर एकेडमी खुद अपने स्तर पर बच्चों की नि:शुल्क काउंसिलिंग करवाएगा और बच्चों का मार्गदर्शन किया जाएगा, कि कौन कहां जा सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button