हरियाणा

सडक़ हादसे में दो की मौत, NH-71 में पिकअप और ऑटो की टक्कर, एफआईआर दर्ज

नेशनल हाईवे-71 पर दादनपुर गांव के स्कूल के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, किरड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल, उनकी पत्नी संतोष, सुजाता और अनिल ऑटो में सवार होकर झज्जर आ रहे थे। दादनपुर गांव के पास खखाना गांव निवासी होराम सडक़ किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें होराम भी चपेट में आ गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां सुखपाल और उनकी पत्नी संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन घायलों का उपचार सामान्य अस्पताल में चल रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सुखपाल और उनकी पत्नी का शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, एनएच-71 पर दादनपुर गांव के स्कूल के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button