बाइक सवार और एक्टिवा सवार के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत

रविवार सुबह लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर समराला के नजदीक गांव कोटला समशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने एक्टिवा को टक्कर मारी जोरदार टक्कर से एक बाइकर और एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर एक्टिवा सवार युवक को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया
जानकारी के मुताबिक एक मां और उसका बेटा हेडन गांव से समराला की तरफ आ रहे थे, रास्ते में उन्हें याद आया कि उनका कुछ सामान उनके घर में छूट गया है तो उन्होंने कोटला समशपुर से अपने घर लौटने के लिए मुड़े, तभी लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेसर बाइक सवार और एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे घायल हालत में सिविल समारा लाया गया। टक्कर के साथ ही रेसर बाइक में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। मृतक महिला की पहचान हेडन निवासी परमिंदर सिंह (50) की पत्नी परमिंदर कौर के रूप में हुई है, जबकि मोटरसाइकिल सवार की पहचान चंडीगढ़ निवासी विवेक (42) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान सनप्रीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी हेडन के रूप में हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714