हिमाचल

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियों पर भडक़े CM, बोले, अपने नेताओं पर…

शिमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर भाजपा के केन्द्रीय राज्य मंत्री की टिप्पणियों को लेकर पूरे देश में कांग्रेस गुस्से में है। यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी इसपर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पंजाब से भाजपा के नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जो पहले कांग्रेस में थे आज राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं जिसपर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपने नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए। शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेताओं को कुछ भी बोलने से पहले लोकतंत्र की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस के ही नेता थे और तब वह राहुल गांधी की प्रशंसा के कसीदे पढ़ा करते थे। उस समय वह राहुल गांधी के आगे-पीछे ही रहते थे मगर आज भाजपा में चले गए हैं और भाजपा में अपनी कुर्सी को मजबूत करने के लिए वह राहुल गांधी पर टिप्पणियां कर रहे हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि बिट्टू अपनी जुबान पर लगाम लगाएं। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं और कांगे्रस की विचारधारा को मजबूत करने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी स्व.इन्दिरा गांधी और उनके पिता स्व:राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है जिनके बलिदान को यह देश भुला नहीं सकता। ऐसे नेताओं के परिवार के सदस्य के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र को मजबूत करने में जुटे हैं और उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया है जिसपर आज कांग्रेस आगे बढ़ रही है। इससे भाजपा घबरा चुकी है और अपने नेताओं के जरिए ध्यान आकर्षित करने की ओच्छी राजनीति में जुटी है।

उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू भाजपा में अपनी कुर्सी को बचाए रखने और चुनावों के समय में अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की पूरी कांग्रेस पार्टी उनके बयानों का विरोध करती है और निंदा करती है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वाले नेताओं पर वह लगाम लगाएं क्योंकि व्यक्तिगत टिप्पणियां राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करना ठीक नहीं है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष की अपनी भूमिका रहती है और इनके माध्यम से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। मगर लोकतंत्र की भी अपनी गरिमा है और हरेक नेता को इसकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। सिर्फ कुर्सी को बचाए रखने के लिए अनर्गल बातें कहना ठीक नहीं है। ऐसे नेताओं पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button