आज की ख़बरपंजाब

सोहाना अस्पताल मोहाली ने की 500 रोबोटिक सर्जरी

मोहाली
उत्तरी भारत में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी संस्थान सोहाना अस्पताल सेक्टर-77 मोहाली ने अपने रोबोटिक प्रोग्राम के तहत 500 सफल रोबोटिक सर्जरी पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह मील का पत्थर अस्पताल की विश्व स्तरीय तकनीक और मरीजों की बेहतर देखभाल के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अस्पताल में ये सर्जरी अनुभवी सर्जनों द्वारा प्रोस्टेट और ब्लैडर कैंसर, किडनी संबंधी प्रक्रियाओं, गर्भाशय निकालने, हर्निया रिपेयर, पित्त की पथरी तथा कैंसर के अन्य उपचारों के लिए की जा रही हैं। इस अवसर पर मरीजों के लिए विशेष पैकेजों की घोषणा की गई, जिनमें सर्जरी के लिए मुफ्त परामर्श सुविधाए रोबोटिक सर्जरी से पहले के परीक्षणों पर 50 प्रतिशत की छूट, रोबोटिक कैंसर सर्जरी के लिए विशेष रियायती पैकेज और सर्जरी के बाद दो मुफ्त फॉलो अप विजि़ट शामिल हैं।

इतनी बड़ी संख्या में सफल सर्जरी रोबोटिक प्रोग्राम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके पर कैंसर, यूरोलॉजी, गायनी और जटिल जनरल रोबोटिक सर्जरी के मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस तकनीक के सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मेडिकल तकनीक की अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी की इस रोबोटिक प्रणाली से विशेषज्ञ सर्जनों को जटिल सर्जरी करने में अधिक दक्षता मिलती है और कठिन प्रक्रियाएं आसानी से की जा सकती हैं। इससे ऑपरेशन के दौरान होने वाला दर्द और समय दोनों ही काफी कम हो जाते हैं। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए डा. गगनदीप सिंह सचदेवा ने कहा कि 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी करना हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य इस महंगी तकनीक को आम लोगों की पहुंच में लाना है। वहीं, चीफ यूरो रोबोटिक सर्जन डा. करमवीर सिंह सभरवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि रोबोटिक तकनीक से जटिल कैंसर सर्जरी में सटीकता बढ़ती है, जिससे मरीजों के लिए यह अधिक सुरक्षित बनती है। इस अवसर पर मरीजों से रू-ब-रू होते हुए सोहाना अस्पताल के ट्रस्ट सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि हमारे निरंतर प्रयास सभी मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हैं, जिसे हम इस सर्जिकल रोबोट की उत्कृष्टता के माध्यम से पूरा कर रहे हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button