टॉफी लेने गई बच्ची को दुकानदार ने दे दी बारूद की पुड़िया, चबाते ही फटा जबड़ा

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में अलवर मार्ग स्थित चौकी बास गांव में मंगलवार को सुबह एक दुकान पर टॉफी लेने गई एक तीन वर्ष की बच्ची ने जैसे ही टॉफी को अपने मुंह में रखा वैसे ही मुंह में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने टॉफी की जगह बच्ची को टॉफी जैसा दिखने वाला विस्फोटक पकड़ा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्शु (तीन) अपनी बड़ी बहन अहाना (छह) के साथ गांव की ही एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। दुकानदार सुदील उर्फ काला ने बारूद से भरी पटाखेनुमा टॉफी बच्ची को दे दी। जैसे ही अक्शु ने उसे मुंह में डालकर चबाया उसमें जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे बच्ची का जबड़ा फट गया। बच्ची खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी।
सू्त्रों ने बताया कि परिजन उसे तत्काल अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में बच्ची की चाची निकिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714