भारत अमरीका का सबसे मजबूत सहयोगी, राष्ट्रपति ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर व्हाइट हाउस प्रवक्ता का बड़ा बयान

अमरीका ने भारत को अपना अहम और जरूरी सहयोगी बताया है। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में भारत को अमरीका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक कहा है। साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों की भूमिका पर जोर दिया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रंप और मोदी के बीच निजी तौर पर भी अच्छे रिश्ते हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन (सीएम और पीएम के तौर पर) के 25 साल पूरे करने और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके संबंधों पर सवाल पूछा गया था। इस पर जवाब देते हुए एना ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच की साझेदारी ने भारत-अमरीका संबंधों को मजबूत किया है।
भारत अमरीका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंधों ने इसे और मजबूत किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस प्रवक्ता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात अक्तूबर को सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे किए। व्हाइट हाउस का यह बयान रक्षा, टेक्नोलॉजी, व्यापार और रणनीतिक मामलों जैसे क्षेत्रों में भारत और अमरीका के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग के माहौल में आया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714