आज की ख़बरपंजाब

बलजिंदर सिंह बंटी ने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभालाबलजिंदर सिंह बंटी ने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

चंडीगढ़, 5 फरवरी

बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) के नए वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक, रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह पद संभाला।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस अवसर पर वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बलजिंदर सिंह बंटी को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए वाइस चेयरमैन वन विभाग के विकास-केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे, जो पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर केंद्रित है।

नवनियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस नियुक्ति के द्वारा जमीन से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है।

राष्ट्रीय संयोजक ‘आप’ अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए वाइस चेयरमैन बलजिंदर सिंह बंटी ने भरोसा दिलाया कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पंजाब गऊ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राकेश पुरी, मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राज कुमार और ए.पी.सी.सी.एफ. एवं सी.ई.ओ. (पनकैंपा) सौरभ गुप्ता भी उपस्थित थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button