आज की ख़बरपंजाब

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए जालंधर में सांझ राहत केंद्र का उद्घाटन

चंडीगढ़/जालंधर, 5 फरवरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग और महिलाओं के लिए सहायता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस ने जालंधर के सिविल अस्पताल में घरेलू हिंसा की पीड़ितों के लिए एक समर्पित सहायता केंद्र ‘सांझ राहत केंद्र’ की स्थापना की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आज यहां केंद्र का उद्घाटन करते हुए कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन एवं महिला मामलों की स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) गुरप्रीत कौर दिओ ने कहा कि यह केंद्र सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से परेशानियों का सामना कर रही महिलाओं को समय पर मानसिक-सामाजिक और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर स्पेशल डीजीपी के साथ पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर भी मौजूद थीं।

यह केंद्र कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर के नेतृत्व में एक सहयोगी प्रयास है, जिसे पीड़ितों के लिए आसान पहुंच और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य जल्द से जल्द समस्याओं का पता लगाकर तुरंत परामर्श, कानूनी मार्गदर्शन और पुनर्वास संबंधी सहायता सहित एकीकृत सहायता प्रदान करना है।

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दिओ ने घरेलू हिंसा के समाधान के लिए त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और मजबूत अंतर-विभागीय समन्वय की विशेष आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांझ राहत केंद्र पीड़ितों को आवश्यक सहायता जैसे कानूनी मदद, पेशेवर परामर्श, आश्रय गृह या सरकारी कल्याण योजनाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह कदम महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण सृजन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाली पीड़ितों की सहायता के लिए इन केंद्रों में मनोविज्ञान और समाज कार्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित सलाहकार तैनात किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह केंद्र पुलिस स्टेशनों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि तेज और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जा सके।

सीपी धनप्रीत कौर ने महिलाओं की सुरक्षा और सामुदायिक-केंद्रित पुलिसिंग पर पुलिस विभाग द्वारा दिए जा रहे विशेष ध्यान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना हमारी सक्रिय और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस उद्घाटन समारोह में एडीसीपी-IIआकर्षी जैन, सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग, सीजेएम राहुल कुमार आजाद और सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button