हरियाणा

नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, हिसार में पेश आया वाकया, नहाते समय गिरने की आशंका, लोगों ने बहते देखे शव

हिसार की सिद्धमुख नहर में गुरुवार को दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना आदमपुर के पास स्थित गांव कालीरावण की है। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने जब नहर में शवों को देखा, तो पुलिस और डायल 112 की टीम को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया और पहचान के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया गया है। यह हादसा है या कुछ और फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों में पूछताछ कर रही है। नहर से युवक को निकालकर उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास करते हुए। नहर से युवक को निकालकर उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास करते हुए। वहीं, जानकारी के अनुसार, कालीरावण गांव के आसपास कई फैक्ट्रियां हैं। बताया जा रहा है कि त्योहार के अवसर पर खर्चा (बोनस/दिहाड़ी) मिलने के बाद दोनों युवक खुशी में नहर के पास एन्जॉय करने और नहाने गए थे। वहीं, बताया जा रहा कि इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

बहाव तेज होने के कारण उनकी बॉडी तैरकर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे निकल गई, जिसे देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं, अग्रोहा पुलिस के अनुसार, मृत पाए गए दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आसपास की किसी फैक्ट्री में बतौर वर्कर काम करते थे। वहीं, अग्रोहा पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और प्रबंधकों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी पहचान की जा सके। शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button