लाइनमैन को करंट लगने पर भडक़े कर्मी, पावरकॉम ऑफिस के बाहर दिया धरना, लापरवाही का जड़ा आरोप

डेराबस्सी
पंडवाला गांव में बिजली की लाइन ठीक करते समय एक लाइनमैन को बुरी तरह करंट लगा है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कॉन्ट्रैक्टर की कथित लापरवाही की वजह से बताया जा रहा है। इसी को लेकर पावरकॉम डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों ने मंगलवार मुबारिकपुर पावरकॉम ऑफिस के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त लाइनमैन नीरज कुमार पुत्र भूपिंदर पाल, निंबुआ गांव के पास बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह कल पंडवाला गांव में बिजली के तारों की मरम्मत कर रहा था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
काम के दौरान अचानक बिजली आने से उसे ज़ोरदार करंट लगा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और साथी कर्मियों ने उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीडि़त के साथियों और गांववालों ने बताया कि काम के दौरान कर्मचारियों के पास पूरे सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं थे। कॉन्ट्रैक्टर ने बिजली सप्लाई बंद करने को लेकर ठीक से तालमेल नहीं बिठाया, जिसकी वजह से लाइन में करंट आ गया।