6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix GT 50 Pro भारत में लांच

नई दिल्ली। Infinix ने भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लांच कर दिया है। इस फोन को खास तौर पर गेम खेलने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 6,500mAh की बैटरी दी गई है। फोन की सबसे खास बात इसका HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम है। यह लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करेगा। इसके अलावा कंपनी ने फोन के साथ गेमिंग एक्सेसरीज का एक बंडल भी दिया है, जिसमें कंट्रोलर, गेमिंग स्टेशन और कूलिंग फैन शामिल हैं।
Infinix GT 50 Pro की कीमत
Infinix GT 50 Pro को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 69,999 रुपए रखी गई है। इस कीमत में कंपनी का Gaming Ecosystem बंडल भी शामिल है, जिसकी कीमत 24,999 रुपए बताई गई है। इस बंडल में GT NX Controller, GT NX Station, GT Cooling Fan cum Charger और GT 50 Pro MagSafe Cover मिलेंगे। फोन को Abyss Black और Red Blaze कलर में पेश किया गया है। इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के माध्यम से होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Infinix GT 50 Pro के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी स्क्रीन की अधिकतम ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। गेम खेलने के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए फोन में GT Trigger बटन भी दिए गए हैं। ये प्रेशर-सेंसिटिव बटन हैं, जिनकी मदद से गेमिंग का अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G720 MC7 GPU मिलता है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। इसमें HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम भी मिलता है, जो लंबे समय तक गेम खेलने पर पैदा होने वाली गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
6500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कुल मिलाकर कंपनी ने इस फोन को गेमिंग के लिए कई खास फीचर्स के साथ पेश किया है।