आज की ख़बरपंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दो सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशन अधिकारियों और एक ट्रेड असिस्टेंट 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 13 फरवरी, 2026:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, लुधियाना में तैनात सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर जसपाल सिंह और रिशव गर्ग तथा जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, लुधियाना में तैनात ट्रेड असिस्टेंट अंतरप्रीत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को फोकल पॉइंट, लुधियाना के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता फोकल पॉइंट, लुधियाना में एक प्रोडक्शन यूनिट चलाता है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी यूनिट के संबंध में प्रोडक्शन प्रमाणपत्र की सही  तारीख के लिए आवेदन दिया था और इस प्रमाणपत्र को जारी करने के बदले उपरोक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने उपरोक्त आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने संबंधी हुई सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें तीनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button