देश विदेश

‘पांच साल में 500 कार्गो टर्मिनल बनाएगा रेलवे, सामान्य कोच में भी होगी बेहतर सफाई व्यवस्था’

नई दिल्ली। रेलवे माल ढुलाई और लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अगले पांच साल में देश के विभिन्न हिस्सों में 500 कार्गो टर्मिनल बनाएगी। इनका नियोजन और निर्माण पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म के तहत सभी संबंधित राज्य सरकारों और विभागों के समन्वय से किया जाएगा।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को रेलवे की ओर से किये गये दो सुधारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी के तहत इस साल के 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का मकसद यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना और रेलवे को आधुनिक बनाना है।

उन्होंने बताया कि पहले सुधार के तौर पर रेलवे ने सामान्य कोचों में लंबी दूरी तक सफर करवे वाले यात्रियों को सफाई की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से सामान्य कोचों में सफाई की व्यवस्था के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। इसके तहत पहले चरण में देश भर की 80 ट्रेनों को चिह्नित किया है। इसके तहत टॉयलेट में गार्बेज बिन, यांत्रिक खामियों की जांच और व्यस्त समय में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

रेल मंत्री ने बताया कि सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एकीकृत प्रणाली लागू की जाएगी। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां पर कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) आधारित तस्वीरें रूम में भेजी जाएंगी, जिससे यह जांचा जाएगा कि सफाई मानकों के अनुसार हुई या नहीं। उन्होंने बताया कि अगर सफाई खराब पायी गयी तो जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन ठेकेदारों का काम बेहतर रहेगा, उन्हें ही आगे का ठेका दिया जाएगा। इसके लिए मार्ग आधारित टीमें काम करेंगी, ताकि हर ट्रेन में नियमित निगरानी बनी रहे और यात्रियों को साफ-सुथरा माहौल मिले।

रेल मंत्री ने बताया कि दूसरे सुधार के तौर पर रेलवे कार्गो टर्मिनल में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने वर्ष 2022 में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल योजना को शुरू किया था और पिछले तीन वर्षों में इसके तहत देश के 18 राज्यों में 124 कार्गो टर्मिनल बनाये गये हैं, जिनसे करीब 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अब आने वाले पांच साल में देश के विभिन्न हिस्सों में 500 कार्गो टर्मिनल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे माल ढुलाई में तेजी आएगी, उद्योगों को फायदा मिलेगा और रेलवे की आय में बड़ा इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे को उम्मीद है कि इससे रेलवे को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे का यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और व्यापार बढ़ावा देने लगातार सुधारों को लागू कर रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button