देश विदेश

व्यापार समझौते पर फिर सियासी बवाल, राहुल गांधी ने कठघरे में खड़ी की सरकार, शाह ने दिया बहस का न्योता

नई दिल्ली

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रस्तावित भारत-अमरीका व्यापार समझौते को लेकर आरोप लगाया है कि इस समझौते से देश के कृषि क्षेत्र को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। श्री गांधी ने रविवार को सूखा अनाज (डीडीजी) के आयात का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या इसका मतलब भारतीय मवेशियों को अमरीकी मक्का से बने चारे पर निर्भर करना होगा, जिससे दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति अमरीकी कृषि उद्योग पर निर्भर हो सकती है। उन्होंने इसी तरह सोया तेल के आयात की अनुमति दिए जाने की संभावना पर भी चिंता जताई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित देशभर के सोया किसानों पर इसके असर को लेकर श्री गांधी ने सवाल किए हैं। उन्होंने अतिरिक्त वस्तुएं शब्द के दायरे को लेकर भी स्पष्टता देने की मांग करते हुए आशंका व्यक्त की है कि क्या भविष्य में दालों और अन्य फसलों को भी अमरीकी आयात के लिए खोला जा सकता है। इसके साथ ही गैर-व्यापारिक बाधाएं हटाने पर सवाल किया है कि क्या इससे जीएम फसलों पर भारत का रुख नरम करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सरकारी खरीद व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। ]

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button