भारत को टेक फ्यूचर के रूप में देख रही दुनिया, सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दशक भारत में प्रौद्योगिकी का दशक बनने जा रहा है और दुनिया भी इसे मानते हुए भारत को प्रौद्योगिकी के भविष्य के केंद्र के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का बड़ा राज्य होने के साथ-साथ देश का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का केंद्र भी बनने जा रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना, इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत इस प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों पहलुओं पर एक साथ काम कर रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भी भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की ये नई फैक्टरी प्रौद्योगिकी पॉवरहाउस के रूप में राज्य की नई पहचान को और सशक्त करेगी। यह दशक भारत का टैकेड है। श्री मोदी ने कहा कि इस दशक में भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो कुछ कर रहा है, वह 21वीं सदी के हमारे सामथ्र्य का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत को चिप विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, इसके लिए देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण जरूरी है। प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया में भरोसेमंद साझेदार करार देते हुए कहा कि भारत जैसा लोकतांत्रिक देश दुनिया का एक भरोसेमंद साझेदार है। किसी भी मूल्य शृृंखला में भारत की बढ़ती भागीदारी, उस शृृंखला की मजबूती को ही बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को प्रौद्योगिकी के भविष्य के केंद्र के रूप में देख रही है।