1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर संभव

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने पेट्रोल को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आम लोगों और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने तेल बेचने वाली कंपनियों को साफ निर्देश दिया है कि पहली अप्रैल, 2026 से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एथेनॉल ब्लेंडेड (ई-20) पेट्रोल बेचा जाए। इस पेट्रोल में अधिकतम 20 प्रतिशत इथेनॉल होगा और इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर यानी आरओएन 95 होना जरूरी होगा। यह आदेश केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
17 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में मंत्रालय ने कहा है कि तेल कंपनियां वही पेट्रोल सप्लाई करें जो ई 20 मानकों पर खरा उतरता हो। यह पेट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड के तय मानकों के अनुसार होना चाहिए और पूरे देश में एक समान क्वॉलिटी के साथ उपलब्ध कराया जाना होगा। हालांकि खास हालात में सीमित समय के लिए कुछ इलाकों को छूट दी जा सकती है।