चंडीगढ़
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय तथा चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजंसियों को अलर्ट कर दिया है। चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूल प्रबंधकों को मिले धमकी की मेल के बाद बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर.38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत बम स्कॉड और जांच टीमे मौके पर पहुंच गई। वहीं, अमृतसर में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल में स्कूलों और ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। जानकारी अनुसार ई-मेल में अगले दो दिनों में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी धमाके करने की बात लिखी गई है। जानकारी अनुसार मेल में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का इनसाफ और कनाडा पेंशन फंड वापस लेने की बात भी कही गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ये मेल उस समय आया है जब आज ही कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का 2 दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है। बता दें कि एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पूर्व खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी थी। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ मिली थी। जानकारी अनुसार धमकी भरी मेल में चंडीगढ़ के कुंदन इंटरनेशनल, चंडीगढ़ माउंट कार्मल, बनियन ट्री, सांपिस स्कूल, मनीमाजरा का गुरुकुल भवन स्कूल समेत कई नाम शामिल है। स्कूलों को धमकी भरा ई.मेल मिलते ही हडक़ंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पेरेंट्स को मैसेज कर कहा गया कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं, जिसके बाद पेरेंट्स भी हड़बड़ी में स्कूल पहुंचे और बच्चों को ले गए। वहीं, विवेक हाई स्कूल की ओर से बताया गया कि सुबह के समय पुलिस जांच कर चली गई और पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु स्कूल के अंदर नहीं मिली। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन स्कूल की ओर से किसी भी तरह की कोई छुट्टी नहीं की गई है, क्योंकि पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है और जांच में कुछ नहीं मिला। बार-बार धमकी भरी मेलें आने से लोगों में दहशत का महौल है।