ढोल-नगाड़ों से होला मोहल्ला का शुभारंभ, श्रीकीरतपुर साहिब में गूंजे जयकारे

श्रीआनंदपुर साहिब
खालसा पंथ का राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला 27 फरवरी से पहली मार्च तक श्रीकीरतपुर साहिब में और 2 से 4 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में खालसा जाहो जलाल के साथ मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी होला मोहल्ला की शुरुआत पुरानी परंपराओं के अनुसार ढोल-नगाड़ों और जैकारों की गूंज के साथ धूमधाम से हुई। इस मौके पर सबसे पहले अखंड पाठ साहिब का भोग डाले गए। जिसके बाद आनंदगढ़ किले में रात का दीवान लगाया गया। जिसमें गुरु घर के कीर्तनियों ने गुरबानी कीर्तन से संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होला मोहल्ला के औपचारिक शुरुआत के अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज, सिंह साहिब ज्ञानी टेक सिंह धनोला, हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह, शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला, अंतरिम कमेटी सदस्य डा. दलजीत सिंह भिंडर, बाबा जरनैल सिंह ने पूरी संगत को होला मोहल्ला के इतिहास से अवगत कराते हुए बधाई दी और उनसे होला मोहल्ला मनाने के लिए बड़े उत्साह के साथ श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर आने की अपील भी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर प्राचीन परंपरा के अनुसार पंथक शख्सियतों ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह को दस्तार सजाकर उन्हें होला मोहल्ला के पूरे प्रबंधों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर होला मोहल्ला के आरंभता की अरदास सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज ने की। उपरांत महान संतों महापुरुषों द्वारा बोले सो निहाल सत श्रीअकाल के जैकारों और ढोल नगाड़े की गूंज के साथ होला मोहल्ला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बाबा सतनाम सिंह किला आनंदगढ़ साहिब, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा गुरदेव सिंह गुरुद्वारा शहीदी बाग, एडवोकेट हरदेव सिंह एडिशनल मैनेजर, एसडीएम कम मेला ऑफिसर सुखपाल सिंह, डिप्टी मैनेजर भूपिंदर सिंह, डिप्टी मैनेजर अमरजीत सिंह जिंदबड़ी, बाबा सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह एससी, सूचना अधिकारी हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष माता गुरचरण कौर, बीबी परविंदर कौर और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।