भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि बढ़ाने की सुविधा

नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि ईरान पर अमरीका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के कारण उड़ानों के बंद होने के चलते यहां फंसे विदेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार सुबह एक परामर्श जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति के कारण यहां फंसे जिन विदेशी नागरिकों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है वे वीजा संबंधी सुविधाओं के लिए निकट के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
परामर्श में कहा गया है, ” भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम की वजह से अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी हैं और जिन्हें अपने वीज़ा को बढ़ाने या अपने स्टे को नियमित करने में मदद चाहिए, उनसे अनुरोध है कि वे पास के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित कार्यालय ज़रूरी औपचारिकता में मदद करेगा। “
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गौरतलब है कि ईरान की राजधानी तेहरान पर रविवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और सेना के अनेक शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गयी है। इस तनाव से मध्य पूर्व का स्वरूप बदलने का खतरा है। अमरीका और इजरायल के सैन्य अभियान के बाद पश्चिम एशिया में बनी नयी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एयर इंडिया ने इन उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 11 पश्चिम एशियाई देशों की सूची जारी करते हुए विमान सेवा कंपनियों को 02 मार्च तक इनके हवाई क्षेत्र से उड़ान न भरने की सलाह दी है।