खामेनेई की मौत के बाद पेज़ेशकियान सहित तीन लोगों की परिषद संभालेंगी ईरान की बागडोर

तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान पर शनिवार तड़के हुए अमरीका-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की। इन हमलों में खामेनेई के सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) कमांडर मोहम्मद पाकपुर भी मारे गए। ईरान में खामेनेई की मौत के बाद 40 दिन की शोक अवधि का ऐलान किया गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख और गार्जियन परिषद के एक अन्य न्यायाधीश कुछ समय के लिए देश की बागडोर संभालेंगे।
खामेनेई की बेटी, दामाद और नाती भी हमलों में मारे गईं। फ़ार्स समाचार एजेंसी ने कहा, “सर्वोच्च नेता के घर में जानकार सूत्रों से संपर्क स्थापित करने के बाद,उनकी बेटी, दामाद और नाती की मौत की खबर की दुर्भाग्यवश पुष्टि हो गयी है।” यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि खामेनेई की तीन बेटियों में से कौन मृतकों में शामिल है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि खामेनेई की मौत उत्तरी तेहरान के इलाकों को निशाना बनाकर किये गये हमलों में हुई। इनमें उनके परिसर और कार्यालयों के पास के स्थान भी शामिल हैं। अर्ध-सरकारी तसनीम समाचार एजेंसी ने बताया कि शेमिरान में राष्ट्रपति भवन के पास और सर्वोच्च नेता के आवास के नजदीक कई मिसाइलें गिरीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714